फतेहपुर: देवरी बुजुर्ग गांव में तलाबी जमीन पर गोबर डालने पर पक्षो में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, जाफरगंज थाना क्षेत्र का मामला
फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र गांव देवरी बुजुर्ग गांव में तालाब की जमीन में गोबर डालने को लेकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार तालाब की गाटा संख्या 1168 पर घूर गोबर को डालने पर दो पक्षों में कहा सुनी हुई और दोनो पक्षो में मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।