फतेहपुर: रघुवंश पुरम में छात्र के हंसने पर टीचर ने छात्र को डंडों से पीटा, परिजनों ने जिला अस्पताल में बच्चे का कराया मेडिकल
फ़तेहपुर जिले के रघुवंश पुरम खम्बापुर स्थित एक इंटर कालेज के टीचर ने बच्चे की डंडो से पिटाई कर दिया। घायल बच्चे को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने बच्चे का मेडिकल क़िया। छात्र आदित्य राज ने बताया कि वह क्लास में था उंसके साथी ने उसे गुदगुदा दिया उंसके हसने पर टीचर आनद अग्निहोत्री ने उसे दंड से पीटा। छात्र ने इस बारे में घर पहुंच पिता को बताया।