लखीसराय: सरस्वती पूजा को लेकर डीएम और एसपी ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
लखीसराय में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है, इसको लेकर शहर में फ्लैग मार्च सोमवार की दोपहर 2:45 पर निकाला गया। एसपी अजय कुमार एसडीपीओ शिवम कुमार एसडीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में एसएसबी एवं जिला पुलिस के जवान फ्लैग मार्च में शामिल हुए। बताया गया कि सरस्वती पूजा करने वालों को लाइसेंस को लेकर पूजा करने की अनुमति दी गई है।