लखीसराय: लखीसराय में धूमधाम से की गई मां सरस्वती की पूजा
बसंत पंचमी के मौके पर लखीसराय जिले भर में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा समारोह पूर्वक की जा रही है. सोमवार की सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडालों में विधिपूर्वक मां सरस्वती की पूजा की जा रही है. सोमवार की अपराह्न 2 बजे निस्ता गांव में पूजा पंडाल में ग्रामीणों की भीड़ देखी गई. यहां 13 फीट ऊंचाई की माता की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है.