लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने कछुआ सहित तीन जगहों से 5 शराब तस्कर और 1 शराबी को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा सोमवार की अपराह्न 4:49 बजे जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक विभिन्न जगहों से पास शराब तस्कर एवं एक शराबी को गिरफ्तार किया है. चंदन थाना क्षेत्र के कछुआ से 25 लीटर महुआ शराब के साथ 3 तस्कर को, लखीसराय जोकमैला से 2 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को ,धनवो से 2 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को तथा एक शराबी को गिरफ्तार किया गया.