अथमलगोला: अथमलगोला थाना पुलिस ने पुलिस पर हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
अथमलगोला थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर घटना में संलिप्त तीनों आरोपितों को दबोच लिया। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायि