मिर्ज़ापुर: एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के पेशकार और एक संविदा कर्मी को घूस लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के पेशकार और एक संविदा कर्मी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। एंटी करप्शन टीम के विनय सिंह ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के देवपुर गांव निवासी अंकित पांडेय की शिकायत पर उन्होंने घूस लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।