बिलग्राम: मल्लावां में ई-रिक्शा सवार किसान की जेब काटकर 50 हजार रुपये जेब कतरों ने किए पार, किसान बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था
मल्लावां कस्बे में सोमवार दोपहर जेबकतरी की एक बड़ी घटना सामने आई है जहां ई-रिक्शा से जा रहे किसान की जेब काटकर 50 हजार रुपये नगद उड़ा लिए गए। घटना के बाद किसान बदहवास हो गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कोतवाली क्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव निवासी रामदत्त सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे अपनी बहू गीता और पौत्री के साथ ई-रिक्शा से मल्लावा