भंडरिया: भंडरिया सीएचसी में राष्ट्रीय परिवार नियोजन पखवाड़े का शुभारंभ, 10 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गढ़वा के भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय परिवार नियोजन पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह अभियान 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रुक्मिणी कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सहियाएं घर-घर जाकर परिवार नियोजन, छोटे परिवार