जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से आमानाला में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना है। दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने की डेडलाइन तय की गई है। शुक्रवार को 5 बजे भवन निर्माण का कार्य कर रहे इंजीनियर वीडी कुमार ने बताया कि करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में मेडीकल कॉलेज तैयार हो रहा है। अब तक 40 प्रतिशत कार्य पूर्णं कर लिया गया है।