गुमला: सिसई रोड पर ठेकेदार के कर्मियों की गुंडागर्दी, सड़क पर बाइक फेंकी, लगा जाम, वीडियो वायरल
Gumla, Gumla | Apr 15, 2026 सिसई रोड स्थित मीना बाजार मेले में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ठेकेदार के चालक और कर्मियों की कथित गुंडागर्दी सामने आ गई। मेला देखने पहुंचे लोगों ने अपनी बाइक मेले के सामने सड़क किनारे खड़ी कर दी थी, जिससे आसपास के कुछ घरों के सामने रास्ता बाधित हो गया। इसी बात को लेकर ठेकेदार के चालक और कर्मी भड़क उठे। बाइक को सड़क के बीचफेंक दिया गया था।