करम पर्व प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का अवसर : शिल्पी नेहा तिर्की
#चान्हो:- सरना समिति, चान्हो की ओर से सरना बाल विकास उच्च विद्यालय, पोढ़ाटोली में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लिया और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि करम सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, परंपरा, संस्कृति और सामुदायिक एकता से जुड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और पुरखों की परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।
उन्होंने युवाओं से अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और पर्व-त्योहारों से जुड़े रहने की अपील की। मंत्री ने कहा कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी जड़ों को याद रखना जरूरी है।
शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी खोड़हा दलों, आयोजन समिति और चान्होवासियों को करम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार दिया।
कार्यक्रम में सरना समिति के पदाधिकारी, विभिन्न खोड़हा दलों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#KaramParv #KaramFestival #KaramPuja #ShilpiNehaTirkey #Chanho #RanchiNews #JharkhandNews #Jharkhand #AdivasiCulture #आदिवासीसंस्कृति #करमपर्व #करमपूजा #झारखंड #जोहार #TrendingNews #LatestNews #ViralNews
Bariyatu, Latehar | Sep 21, 2026