प्रतापगढ़: राम सहाय में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो महिलाएं घायल
प्रतापगढ़ के पूरे रामसहाय के पास बुधवार सुबह 9 बजे टैंकर और बाइक की भीषण टक्कर में 16 वर्षीय अंश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें रानीगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।