इंदौर: पानी की सप्लाई को लेकर बीजेपी-कांग्रेस पार्षद आमने-सामने, बहादुर वर्मा और सोनिला मिमरोट के बीच जमकर विवाद
Indore, Indore | May 18, 2026 इंदौर में पानी संकट अब सियासी टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है। विकास नगर और नेहरू नगर क्षेत्र में जल वितरण व्यवस्था को लेकर सोमवार को ऐसा माहौल बना कि बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने आ गए। बीजेपी पार्षद लाल बहादुर वर्मा और कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट के बीच तीखी बहस और गहमागहमी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद समर्थकों के बीच भी विवाद बढ़ता दिखाई दिय