संतकबीरनगर में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट, जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
संतकबीरनगर। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में मध्यम से भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, संतकबीरनगर ने जनहित में एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।एडवाइजरी में लोगों से जलमग्न सड़कों, निचले पुल-पुलियों और उफनते नालों को पार नहीं करने तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। बारिश के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और जर्जर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
⚡ आकाशीय बिजली से बचाव के लिए विशेष सावधानी,बादल गरजने और बिजली चमकने के दौरान नागरिकों को पक्के मकानों या सुरक्षित इमारतों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े न होने तथा धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।
🌾 किसानों और पशुपालकों को भी सलाह,किसानों को खेतों में अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करने तथा पशुओं को खुले खेत या पेड़ के नीचे बांधने के बजाय पक्के शेड अथवा सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की गई है।💧 स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी जोर,प्रशासन ने बारिश के दौरान पेयजल को उबालकर अथवा छानकर पीने और घर के आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी है, ताकि जलजनित बीमारियों और मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके।📞 आपातकालीन हेल्पलाइनजिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 1077 (टोल फ्री)जिला आपदा विशेषज्ञ:9598666578,,,112एंबुलेंस: 108 / 102,बिजली शिकायत केंद्र: 1912 ,प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि केवल आधिकारिक और प्रमाणिक सूचनाओं पर भरोसा करें तथा अफवाहों से बचें।#संतकबीरनगर #मौसम_अलर्ट #बारिश_अलर्ट #आकाशीय_बिजली #आपदा_प्रबंधन #जिला_प्रशासन #खलीलाबाद #मेंहदावल #धनघटा #WeatherAlert #RainAlert #BreakingNews
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 27, 2026