हरदोई: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा, भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे
Hardoi, Hardoi | Mar 12, 2024 आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि हरदोई सदर से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत इस चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हरदोई की दोनों लोकसभा सीटें भाजपा बड़ी बहुमत से जीते, हम इसी लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं।