हरदोई: एसपी ने पुलिस ऑफिस में सुनी जन समस्याएं, पारिवारिक मामलों में समझौता कराने व अपराधिक मामलों में कार्रवाई के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Mar 12, 2024 हरदोई में पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने पुलिस ऑफिस में जनसुनवाई की। इस दौरान जनसुनवाई में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। एसपी ने पारिवारिक मामलों में पहले सुलह समझौता कर उसे निपटाने और आपराधिक मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।