हरदोई: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वीप गतिविधियों से सम्बंधित बैठक
Hardoi, Hardoi | Mar 12, 2024 हरदोई में आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में स्वीप गतिविधियों से सम्बंधित बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी सम्बंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कराया जाये। पिछले चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाये।