हरदोई: कोतवाली शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की,पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Mar 12, 2024 सोमवार देर रात कोतवाली शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी 38 वर्षीय महावीर प्रसाद फेरी लगा कर कपड़े बेंचता था। उसके परिवार में पत्नी मंजू के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।