मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: बंगीय दुर्गा बाड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा सोना-चांदी से सजी, 111 साल पुरानी है परंपरा
मेदिनीनगर के बंगीय दुर्गा बाड़ी का इतिहास 111 साल पुराना है। यहां हर वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा पारंपरिक तरीके से तैयार की जाती है, जो अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है। प्रतिमा के श्रृंगार में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात का इस्तेमाल किया जाता है। समिति से जुड़े लोग विशेष विधि से प्रतिमा का श्रृंगार करते हैं, जिसमें तीन से चार घंटे का समय लगता है।