मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू से चोरी हुई हथिनी छपरा के अमनोर से बरामद, साझेदारों ने महावत के साथ मिलकर ₹27 लाख में बेचा था
पलामू से चोरी हुई हथनी जयमति को बिहार के छपरा जिले के अमनौर से बरामद किया गया है। हथिनी को अमनौर के पहाड़पुर निवासी गोरख सिंह को 27 लाख रुपये में बेचा गया था। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला ने 12 सितंबर को मेदिनीनगर सदर थाना में हथिनी चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। हथिनी में चिप भी लगा हुआ था। शिकायत के आधार पर पलामू पुलिस