पलामू के मनातू में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की है। मारुति सुजुकी इको वाहन से 14 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार शाम सात बजे इसकी पुष्टि की।