मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में महाअष्टमी पर दुर्गा पूजन में मंत्रोच्चार के साथ जले हजारों दीप, धूप से बचने के लिए छाता लगाकर की गई पूजा
मेदिनीनगर के विभिन्न पूजा पंडालों में मंगलवार को महाअष्टमी दुर्गा पूजन में मंत्रोच्चार के साथ हजारों दीप जले। दोपहर के समय संधि पूजा होने के कारण तेज धूप में छाता लगाकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। दोपहर तीन बजे तक पूजा अर्चना हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर दुर्गा माता की पूजा अर्चना की।