झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय मंगलवार सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक दौरे में पलामू पहुंचे। वे मेदिनीनगर के बंगीय दुर्गा बाड़ी पहुंचकर वहां आयोजित संधि पूजा में शामिल हुए। दुर्गा बाड़ी पहुंचने पर पलामू की एसपी रीष्माा रमेशन और दुर्गा बाड़ी के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।