हज़ारीबाग: विजयादशमी पर आरएसएस की कदमा शाखा का पथ संचलन, 120 स्वयंसेवक हुए शामिल
विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हजारीबाग जिला इकाई की ओर से कदमा शाखा का पथ संचलन निकाला गया। इसमें लगभग 120 स्वयंसेवकों ने गणवेश में पूरे उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ भाग लिया। वहीं, कदमा एवं अरविन्द प्रभात शाखा, मटवारी में शस्त्र पूजन, शारीरिक प्रदर्शन और बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन किया