चांपा: बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर की गई कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर किए गए जब्त
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। बम्हनीडीह पुलिस देहात भ्रमण रवाना हुए थे. इसी दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर रेत से भरे को जब्त किया गया है और दोनों ट्रैक्टर को बम्हनीडीह थाना के सुपुर्द में रखा गया है. फिलहाल, दोनों वाहनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।