शाहगंज: देनुआ गांव में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष, तीन नामजद समेत कई पर दर्ज हुआ मुकदमा
सरपतहां थाना क्षेत्र के देनुआ गांव में आबादी की जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए थे। पीड़ित रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के कुछ पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।