बहराइच: चाँदपार की महिला का साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से निकल गई 55973 की धनराशि को साइबर सेल ने कराई वापस
हरदी थाना के चाँदपारा निवासी पीड़ित महिला के बैक खाते के क्रेडिट कार्ड से निकल गई 55973 की धनराशि को साइबर सेल की पुलिस ने पूरी धनराशि वापस कर दी। जिसकी जानकारी देते हुए मंगलवार दोपहर को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया। की पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की पुलिस के द्वारा पीड़ित महिला के खाते में पूरी धनराशि वापस कर दी है।