बहराइच: मथुरा पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत,एक घायल
नानपारा थाना क्षेत्र के मथुरा पुल के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक घायल। हादसा बीती रात का है। जहां पर बाइक सवार नानपारा से घर जा रहे थे। तभी सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। एक घायल है।