पडरौना: कुशीनगर के पड़रौना नगर में कांग्रेस की मशाल यात्रा, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला
कुशीनगर पड़रौना में बुधवार की शाम कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ मशाल यात्रा निकाली। सुभाष चौक से शुरू हुई यह यात्रा पेट्रोल पंप होते हुए गांधी चौक तक पहुँची। राहुल गांधी के आह्वान पर निकली इस यात्रा में विधानसभा प्रत्याशी व जिला उपाध्यक्ष जहीरूद्दीन,जिला अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा, अंशुमणी त्रिपाठी रहे वृंदा रही मौजूद।