पडरौना: पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने 79वें ध्वजारोहण के दौरान देश की अखंडता व संप्रभुता का संकल्प लेकर दिलाई शपथ
कुशीनगर की सबसे पुरानी पडरौना नगर पालिका परिषद कार्यालय में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों और कर्मचारियों को देश की संप्रभुता, अखंडता, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता बनाए रखने की शपथ दिलाई। विनय जो लगातार तीसरी बार नगर पालिका का नेतृत्व कर रहे हैं, ने इस मौके पर कहा कि वे देश सेवा के लिए तत्पर हैं।