पडरौना: कुशीनगर में इलाज के बहाने किसान की किडनी निकालकर बेचने का आरोप, अस्पताल संचालक पर केस दर्ज, CMO रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
कुशीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित न्यू लाइफ केयर अस्पताल पर एक किसान ने इलाज के नाम पर किडनी निकालने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित 35 वर्षीय अलाउद्दीन, जो रामपुर खुर्द गांव के उपाध्याय टोला के रहने वाले और पेशे से किसान हैं, ने बताया कि कुछ माह पहले उन्हें पेट दर्द हुआ। जांच में पथरी की शिकायत मिली।