नीमडीह थाना क्षेत्र के पुरियारा गांव में बीती रात झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया. हाथी के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट होकर निकले और हो-हल्ला करते हुए हाथी को पास के जंगल की ओर खदेड़ दिया. घटना के बाद किसानों में दहशत का माहौल है. प्रभावित किसान