बीकानेर: बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, लक्ष्मीकांत रंगा ने बाहेती भवन में प्रेसवार्ता कर बताया अपना विजन
बार काउंसिल ऑफ़ राजस्थान के सदस्य पद के लिए 22 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी माहौल गरमा गया है। प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में बैलेट नंबर 42 पर चुनाव लड़ रहे बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत रंगा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपने चुनावी उद्देश्य व योजनाएं वकील साथियों के समक्ष रखी