सिरसागंज: हाईवे पर कठफोरी के समीप रोडवेज बस कैंटर से भिड़ी, महिला परिचालक समेत दो लोग गंभीर घायल
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कठफोरी के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस की महिला परिचालक और यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।