खलीलाबाद: मिशन शक्ति के 'साथ-साथ कार्यक्रम' से जुड़े चार बिखरते परिवारों के बीच परिवार परामर्श केंद्र में हुआ सफल समझौता
संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में “साथ-साथ कार्यक्रम” आयोजित किया गया। काउंसलिंग और आपसी समझाइश के बाद चार पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण कराया गया। सभी दंपति आपसी सहमति से साथ रहने को राजी हुए, जिससे टूटने की कगार पर पहुंचे चार परिवार फिर से एक हो गए।