महोबा: ग्योढी गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योढी गांव निवासी शैलेंद्र के 28 वर्षीय पुत्र हर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते युवक कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।