लंभुआ: बधूपुर के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 4 घायल, एमबीबीएस छात्र भी शामिल
लंभुआ के बधूपुर नरहरपुर रोड पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एमबीबीएस छात्र आदित्य पांडेय भी शामिल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, इलाज जारी है।