कोलेबिरा: सिमडेगा में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर आजसू का सवाल
कोलेबिरा: मंगलवार शाम 4 बजे आजसू जिलाध्यक्ष धुपेन्द्र पांडे ने कहा कि जिले के कई गांवों में आज भी पेयजल, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। पांडे ने कहा कि वास्तविक विकास तभी होगा, जब गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचेंगी।