पटना ग्रामीण: 30 मई को पटना एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, 3 घंटे पहले पहुंचें
PM नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना आ रहे हैं।वहीं 30 मई को रोहतास के लिए PM नरेंद्र मोदी की फ्लाइट है।इसे लेकर पटना ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि 30 मई की सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक जिनकी भी पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट है उन्हें 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।