कामां: कामां पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो के जरिए शादी कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैकुल निवासी नंदेरा और जैकम निवासी नीमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है। डीग एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।