रायडीह: *कासीर जामटोली में सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव।*
Raidih, Gumla | Jun 16, 2026 रायडीह: रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव में सात वर्षीय मासूम नवीन कुमार सिंह की अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। नवीन, हेमंत कुमार सिंह का इकलौता पुत्र था। घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को नवीन के माता-पिता खेत में काम करने गए थे, जबकि वह गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।