पटना ग्रामीण: कांटी फैक्ट्री मोड़ पर नगर निगम के वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की हुई मौत
शुक्रवार को पत्रकारनगर थाना के कांटी मोड़ के पास नगर निगम की गाड़ी से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। घटना से नाराज लोगों ने नगर निगम की ट्रक में जमकर तोड़फोड़ किया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच अस्पताल भेज दिया है।