शाहबाद: जवाब नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे, गब्बर यादव ने दी चेतावनी
Shahbad, Baran | Aug 6, 2026 शाहाबाद जंगल बचाओ आंदोलन के नेतृत्वकर्ता ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्रीनको कंपनी की जंगलों में गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है। कलेक्टर से हुई वार्ता में जनभावनाओं को राज्य सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन मिला।