रावतसर: पेयजल की किल्लत से परेशान मोटेर के ग्रामीणों ने पल्लू तहसील कार्यालय पर मटके फोड़कर किया विरोध-प्रदर्शन
रावतसर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोटेर में पेयजल संकट छाया है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को पल्लू तहसील कार्यालय पर मटके फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरीशंकर थोरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया व उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। पेयजल की मांग को लेकर पल्लू तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है।