केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण मुंगेर। माननीय केंद्रीय मंत्री सह पंचायती राज, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री तथा मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सोमवार को जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में हरिओम होमियो का उद्घाटन करेंगे। उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।