हनुमानगढ़: सभापति की कुर्सी पर अब तीन चेहरों के बीच सियासी मुकाबला, नामांकन जांच में तीन फार्म हुए रद्द
नगर परिषद हनुमानगढ़ में सभापति पद को लेकर सियासी मुकाबला अब तीन प्रत्याशियों के बीच सिमट गया है। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन फार्म निरस्त कर दिए गए, जबकि तीन प्रत्याशियों की दावेदारी बरकरार रही। अब सभापति की कुर्सी के लिए भाजपा की विनीता बत्तरा, कांग्रेस की सुशीला खीचड़ और निर्दलीय प्रत्याशी मंजू रिणवा के बीच मुकाबला होगा।