नवादा: पारनवादा से साईं मंदिर से निकली भव्य पालकी यात्रा, श्रद्धालुओं ने की भक्ति, सड़कों पर छाया साईं का माहौल
Nawada, Nawada | Apr 14, 2026 नवादा जिले के प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर से मंगलवार को भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नवादा की सभी प्रमुख सड़कों का भ्रमण करती हुई वापस साईं मंदिर पहुंची। इस दौरान महिला, पुरुष सहित सभी उम्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।