भूपालसागर: आकोला के बबराणा में विजयवर्गीय महिला मंडल की तरफ से धूमधाम से मनाया गया फाग उत्सव
विजयवर्गीय महिला मंडल की अध्यक्ष रिंकू देवी विजयवर्गीय एवं पूरे समाज की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए। एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य किए गए। कृष्ण के रूप में रीना विजयवर्गीय राधा के रूप में किरण विजय वर्गीय ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। व एक दूसरे को गुलाल लगा कर फ़ाग उत्सव मनाया।