भूपालसागर: ब्लॉक स्वीप टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम तहत निकाली रैली।
कार्यक्रम की गतिविधि बताते हुए स्वीप कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवम् स्टाफ को लोकतंत्र में निर्भीक मतदान करने व मतदाता जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। बालको द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने अपने नाना नानी, मम्मी पापा और दादा दादी के परिवारों को शत प्रतिशत मतदान करवाने का संकल्प दिलाया।